उत्तराखंड के इस इलाके में बच्चा चोरी की अफवाह, भीड़ ने दो युवकों को पकड़ा, जमकर की पिटाई

उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी बच्चा चोरी की अफवाह फैल गई है। इस तरह की खबरों के बाद भीड़ उग्र हो रही है।

इसी तरह का एक मामला रूद्रपुर में सामने आया। दिनेशपुर में बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से दोनों युवकों को पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे में थे। स्थानीय लोगों ने दोनों को बच्चा चोरी गैंग का सदस्य समझकर पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी।

नशे में होने की वजह से दोनों युवक ठीक से बोल नहीं पा रहे थे। पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक का नाम रामचरन है जो बाजार चौक का रहने वाला है। वहीं दूसरे युवक का नाम दुलाल है जो रूद्रपुर के  आदर्श कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों युवकों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है। बच्चा चोरी की अफवाह के बाद इलाके में प्रशासन अलर्ट पर है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.