टिहरी गढ़वाल: ओणेश्वर महादेव मंदिर का मेला शुरू, शिवरात्रि पर भक्तों का उमड़ा सैलाब

शिवरात्रि पर ओणेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। दूर-दराज से लोग मंदिर में महादेव के दर्शन के लिए पहुंचे

टिहरी गढ़वाल में महाशिवरात्रि के मौके पर ओणेश्वर महादेव मंदिर में दो दिनों तक चलने वाले मेले की शुरुआत हो गई है। कोरोना महामारी के बावजूद मेले के पहले दिन बड़ी तादाद में भक्त ओणेश्वर महादेव के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। भक्तों ने भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक किया। इस दौरान देव डोलियों के दर्शन के लिए भी भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा।

ओणेश्वर महादेव मंदिर के अलावा दूसरे शिवालयों में भी महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। देवलसारी महादेव, कोटेश्वर, ओणेश्वर, बागेश्वर, सत्येश्वर, त्रिदेव, सुरीदेवी, बूढ़ाकेदार, बेलेश्वर, नेलेश्वर और थत्यूड़ के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। उधर, प्रतापनगर के पंडरगांव में भैरव देवता मंदिर में चल रहा तीन दिवसीय हवन यज्ञ आज खत्म हो गया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.