पूरे देश में विजयदशमी की धूम है। इस मौके पर कई जगह शस्त्र पूजा की गई है।
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के राज परिवार ने भी विजयादशमी के मौके पर शस्त्र पूजा की। टिहरी राजघराने के वंशज भवानी प्रताप सिंह पूजा की। वो फिलहाल टिहरी दरबार के मुख्य संरक्षक भी। इस मौके पर प्रताप सिंह ने कहा कि गढ़वाल रियासत में पंवार वंश के राजा ने शस्त्र पूजन का विधान शुरू किया था। महाराज कनकपाल ने दशहरे के दिन शस्त्र पूजन का विधान चांदपुर गढ़ी से आरंभ किया था। जिसके बाद से ही ये परंपरा आज तक चली आ रही है।
राजगुरु आचार्य कृष्णा नंद नौटियाल ने शस्त्र पूजन कराया। इस मौके पर कुल देवी राजराजेश्वरी की पूजा ब्रह्म कमल और बदरी विशाल के प्रसाद तुलसी माला के साथ किया गया। ऐसी मान्यता है कि राज परिवार की तरफ से दशहरे पर आयोजित होने वाले अनुष्ठानों में दक्ष, किन्नर, गंध और देवी-देवता मौजूद रहते थे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.