ठंड की शुरुआत होने के साथ ही उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबरी का दौर भी शुरू हो गया है। अलग-अलग इलाकों में बर्फबारी हो रही है।
टिहरी गढ़वाल के धनौल्टी में गुरुवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। स्नोफॉल के बाद पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। धनौल्टी से आगे तपोवन, सुरकंडा और नागटिब्बा की चोटियां भी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है. बर्फबारी के चलते धनौल्टी व आसपास के ग्रामीण इलाकों में शीतलहर चल रही है। वहीं स्नोफॉल के बाद मसूरी और धनौल्टी में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है।
सीजन की पहली बर्फबारी के बाद धनौल्टी के व्यपारियों और काश्तकारों काफी खुश हैं। पर्यटन से जुड़े व्यपारियों को उम्मीद है कि बर्फबारी के बाद अब शहर में टूरिस्ट का आना भी शुरू हो जाएगा। इलाका पर्यटकों से गुलजार होने पर उनकी आमदमी भी बढ़ेगी। बता दें कि लॉकडाउन की वजह से इस बार टिरिजम सेक्टर को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.