टिहरी गढ़वाल में स्वयंसेवी संस्था ने जो पहल की है उससे सरकार को सबक लेना चाहिए!

मानव अधिकार संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति रानी चोरी की ओर से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

टिहरी गढ़वाल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मानव अधिकार संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति रानी चोरी की ओर से ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र में धूप, अगरबत्ती और टोकरी निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें। संस्था की ट्रेनर सुषमा बहुगुणा ने कहा कि उनकी तरफ से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उनके 5 और 6 सालों से ट्रेनिंग दी जा रही है।

ट्रेनिंग के तहत महिलाओं को धूप, अगरबत्ती और टोकरी बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। संस्था की तरफ से दी जा रही ट्रेनिंग के बाद जिले की महिलाएं अपना व्यवसाय शुरू कर रही हैं। सुषमा बहुगुड़ा ने बताया कि अभी तक उन्होंने 500 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया है। वहीं, प्रशिक्षण ले चुकी महिलाओं का कहना है कि उन्होंने प्रशिक्षण लेने के बाद अपना व्यवसाया शुरू किया और अब हर महीने 6 हजार रुपए की आमदनी हो रही है।

समिति के अध्यक्ष और पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष चंबा संजय बहुगुणा ने कहा कि बिना किसी सरकारी संसाधनों के उनकी ओर से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए इस तरह की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को हर गांवों में इस तरह का कार्यक्रम चलाने चाहिए। जिससे इस तरह का कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया जा सके।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.