उत्तराखंड: ऊधम सिंह नगर के किसानों के लिए सिर दर्द बने ‘तेला’

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में तेला कीट किसानों के लिए मुसीबत बन गए हैं। ब्राउन प्लांट हॉपर के नाम से मशहूर ये कीट धान की फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं।

इस कीट से सबसे ज्यादा प्रभावित जसपुर ब्लॉक के हरियावाला गांव में किसान हैं। यहां के किसान बताते हैं कि शुरुआत में ये कीट पौधों के चूसता है, इसके बाद खेत सूखने लगता है। जिसकी वजह से फसल उपज ही नहीं पाती।

किसान विकास क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार के मुताबिक तेला स्थानीय भाषा में फुदका मच्छर भी कहा जाता है। यह कीट वैसे तो हर साल धान की फसल में लगता है, लेकिन इस कीटों की तादाद बहुत ज्यादा है। यह कीट एक ही दीन में धान के पौधे को चूसकर उसे पराल में बदल देता है। रासायनिक दवाओं का भी इस कीट पर बहुत ज्यादा असर नहीं हो रहा है जिससे काफी किसानों की फसल खराब हो रही है।

कीट से कैसे फसलों को बचाएं?
कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक इस कीट से फसलों के लिए जरूरी है कि किसान खेतों में पानी जमा नहीं होने दें और उर्वरकों का इस्तेमाल भी सावधानी से करें। कीट पर नियंत्रण पाने के लिए नीम का तेल जैसे निमीसिडनया नीम गोल्ड का इस्तेमाल 10 मिली लीटर प्रति लीटर की दर से करें। इसमें डिटर्जेंट भी मिला सकते हैं। डिटर्जेंट से कीटों की प्रजनन क्षमता काफी कम हो जाती है। रासायनिक नियंत्रण में इमिडाक्लोप्रिड, इथोफेनपाक्स, पाईमेट्रोजिन, फिप्रोनील वगैरह का इस्तेमाल करें।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.