बॉलीवुड की पहली पसंद बनता जा रहा उत्तराखंड, इस फिल्म की शूटिंग के लिए देवभूमि आ रहे हैं शाहिद कपूर

बॉलीवुड की पहली पंसद बनता जा रहा है उत्तराखंड। निर्माता निर्देशक शूटिंग के लिए उत्तराखंड को अपनी पहली पसंद बना रहे हैं।

बॉलीवुड की कई फिल्में अब तक उत्तराखंड की हसीन वादियों में शूट हो चुकी हैं। त्रिवेंद्र सरकार ने भी शूटिंग करने के लिए खासी रियायत दी है। टिहरी में ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग कर चुके अभिनेता शाहिद कपूर एक बार फिर उत्तराखंड की हसीन वादियों में शूटिंग करने आ रहे हैं। पांच महीने के इंतजार के बाद एक बार फिर से उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग होने जा रही है, जिसमें शाहिद कपूर नजर आएंगे।

देहरादून में बड़े बैनर की फिल्म ‘जर्सी’ की शूटिंग शुरू होने जा रही है। ये तेलगू फिल्म ‘जर्सी’ की ही रीमेक है, जिसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में है। फिल्म की शूटिंग 30 सितंबर से शुरू होगी। खबरों के मुताबिक, पहले चरण में 10 अक्टूबर तक फिल्म की शूटिंग देहरादून और मसूरी की अलग अलग लोकेशन में होगी। इसके बाद टीम करीब 15 दिन का ब्रेक लेगी। ब्रेक के बाद आगे की शूटिंग की जाएगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर क्रिकेटर के रूप में नजर आएंगे, जबकि उनके पिता पंकज कपूर कोच की भूमिका में होंगे। शाहिद तीसरी बार उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.