उत्तराखंड: रुड़की में आतिशबाजी को लेकर बवाल, पथराव के बाद फायरिंग, भारी पुलिस बल तैनात

उत्तराखंड के रुड़की के कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव में दिवाली की रात आतिशबाजी को लेकर हुए विवाद के बाद माहौल तनावपूर्ण है।

खबरों के मुताबिक, दो पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। एक पक्ष ने बताया कि दिवाली की रात को आतिशबाजी को लेकर दूसरे पक्ष ने ऐतराज जताया। रात करीब 9 बजे एक पक्ष द्वारा पुलिस में दी गई शिकायत के मुताबिक, अनुज अपने दोस्त ईशु के साथ बाइक पर घर आ रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष से कहासुनी हुई। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने अनुज और ईशु के साथ मारपीट की। इस बात की सूचना जैसे ही अनुज और उसके दोस्त के परिजनों को मिली वो भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई। दूसरे पक्ष से तलवार से हमला करने का आरोप भी लगा है। पुलिस को दी गई शिकायत में ये भी कहा गया है कि दूसरे पक्ष ने फायरिंग और पथराव भी किया।

गांव वालों ने विवाद की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और पथराव कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया और मौके से खदेड़ दिया। वहीं अनुज और ईशु को घायल होने के बाद पीएचसी में भर्ती कराया गया। अनुज की हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। विवाद के बाद गांव में तनाव का माहौल है। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पुलिस ने पांच नामजद समेत 60 से अधिक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि बशीर, शहजाद, जब्बार, सुहेल और सलीम के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

6 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

6 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.