उत्तराखंड: पहाड़ों में सड़क दुर्घटनाओं की ये है सबसे बड़ी वजह, आखिर कब संज्ञान लेगा प्रशासन?

उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली विधानसभा में थराली घाट मोटरमार्ग, जहां थराली से घाट को जाने वाली सड़क का काम रुईसान में पिछले कई सालों से अटकी पड़ी है।

थराली से रुईसान के बीच सड़क भी उतनी ही बदहाल है। आए दिन दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। सड़क की कम चौड़ाई और सड़क पर बने गड्ढे इस सड़क पर चलने वाले वाहनों के लिए मुश्किलों का सबब बने हुए हैं। थराली से सोल घाटी को जोड़ने वाली इस सड़क से इस घाटी के 16 गांवों के लोग लाभान्वित होते हैं। रोजमर्रा की जरूरतों और तहसील, ब्लॉक संबंधी कार्यों के लिए सैकड़ों ग्रामीण रोजाना इस मार्ग से जान हथेली पर रखकर आवाजाही करते हैं। सड़क पर  पर कई जगहों पर हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन हादसों से सबक नहीं ले रहा है। बताया जा रहा है कि ये सड़क आरटीओ  पास भी नहीं है, बावजूद इसके धड़ल्ले से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही लगातार जारी रहती है।

बीते गुरुवार को भारत गैस के सिलेंडर वितरण करने सोल घाटी को जा रहा वाहन सड़क की बदहाली के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खड़ी चढ़ाई, उबड़ खाबड़ सड़क पर भारत गैस की गाड़ी बमुश्किल 25 सिलेंडरों का वजन उठाकर भी आगे न बढ़ सकी और खिसकते हुए वापस सड़क किनारे रखे बड़े-बड़े बोल्डरों से जा टकराया। ड्राइवर ने सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बचा लिया, वरना सिलेंडर से भरे वाहन के पलटने से हादसा हो सकता था।

मोटरमार्ग पीडब्ल्यूडी के पास है, लेकिन पिछले कई वर्षों से ग्रामीणों की शिकायतों और ऐसे कई हादसों के बावजूद भी लोक निर्माण विभाग सड़क की मरम्मत का कार्य संतोषजनक तरीके से नहीं करा सका, हालांकि इन सबके बीच ग्रामीणों के लिए सुखद खबर ये भी है कि फिलहाल सड़क पर pmgsy विभाग की ओर से  थराली से 10 किलोमीटर तक के लिए सड़क मरम्मत के टेंडर लग चुके हैं और मार्च से काम शुरू होने की उम्मीद भी, लेकिन आरटीओ से सड़क पास न होने की वजह से यहां फर्राटा भरने वाले वाहनों की अगर कोई दुर्घटना भी होती है तो परिवहन विभाग के नियमों के अनुसार, प्रभावित मुआवजे का तक हकदार नहीं रह जाता। ऐसे में जरूरत कि है जल्द से जल्द इस मोटरमार्ग का सुधारीकरण ओर परिवहन विभाग द्वारा इस सड़क को पास करे जो अब तक नहीं हो सका है।

(थराली से मोहन गिरी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.