उत्तराखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, देहरादून-दिल्ली के बीच चलेगी ये स्पेशल ट्रेन!

उत्तराखंड से दिल्ली सफर करने वाले रेल यात्रियों के अच्छी खबर है। जल्द ही दिल्ली से देहरादून के बीच तेजस एक्सप्रेस चलेगी।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने देहरादून से दिल्ली के बीच हाई स्पीड तेजस ट्रेन चलाने का रेल मंत्री को प्रस्ताव दिया। रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। दिल्ली से देहरादून के बीच तेजस ट्रेन पाथवे उपलब्ध होते ही शुरू हो जाएगी। इस दौरान पीयूष गोयल ने हरिद्वार कुंभ के लिए प्रयागराज की तर्ज पर विशेष रेल व्यवस्था शुरू करने का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड रेल परियोजनाओं के लिए बजट की सरकार कमी नहीं होने देगी।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ बैठक के दौरान रेल मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर बेहद तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि ढाई साल के भीतर श्रीनगर गढ़वाल तक रेल पहुंच जाएगी।

कुंभ मेले के मद्देनजर देहरादून और हरिद्वार स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। रेल मंत्री ने कहा कि इसके साथ ही देहरादून रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण इस साल नवंबर के महीने तक हो जाएगा। इस बैठक में रेल मंत्रालय सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ उत्तराखंड के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.