उत्तराखंड: कोरोना की दूसरी लहर ने फिर चारधाम यात्रा को लेकर बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते वेग के कारण अब चारधाम यात्रा पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

अगर हालात यही रहे तो इस साल भी चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन अच्छा रहने वाला नहीं है। राज्य में जिस गति से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है उसे अगर थोड़ा बहुत काबू कर भी लिया गया तो भी चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को प्रभावित होने से नहीं रोका जा सकता है क्योंकि कोरोना का यह प्रकोप सिर्फ उत्तराखंड तक ही सीमित नहीं है बल्कि पूरे देश में कोरोना के कारण हाहाकार मचा हुआ है।

कोरोना के कारण पाबंदियों की श्रंखला इतनी बड़ी हो चुकी है कि लोग इन पाबंदियों में यात्रा पर आने से ज्यादा घर पर ही रहना उचित मान रहे हैं। यही कारण है कि राज्य में यात्रा सीजन के लिए होने वाली एडवांस बुकिंग 35 से 40 प्रतिशत कैंसिल हो चुकी है। जहां तक यात्रा सीजन की तैयारियों की बात है वह कुंभ के आयोजन में शासनकृप्रशासन की व्यस्तता के कारण पहले ही धीमी गति से चल रही थी अब कोरोना के कोहराम के कारण इस पर ब्रेक सा लग गया है।

बीते साल कोरोना के कारण राज्य का चारधाम यात्रा सीजन लगभग शून्य हो गया था। बीते साल चारों धामों में सिर्फ 3 से 4 लाख के बीच ही श्रद्धालु पहुंच सके थे। जबकि इससे पहले यह संख्या 30.32 लाख रही थी। पर्यटन और चारधाम यात्रा सीजन राज्य की आय का दूसरा बड़ा स्रोत है। लाखों लोगों की रोजी-रोटी का साधन है अगर इस साल भी पर्यटन सीजन बीते साल जैसा ही रहा तो यह राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा झटका होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

5 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.