उत्तराखंड: 386 इलाकों में कोरोना बरपा रहा कहर, अनलॉक 4 में भी इन इलाकों में जारी रहेगा पूर्ण लॉकडाउन

हर बढ़ते वक्त के साथ भले ही कोरोना की रफ्तार धीमी ना पड़ी हो, लेकिन सरकार लॉकडाउन में लोगों को राहत दे रही है। शनिवार को ही केंद्र सराकर ने अनलॉक-4 की गाइडलाइंस जारी की।

जिसमें दिल्ली में मेट्रो चलाने, ओपन सिनेमा घर को खोलने समेत कई दूसरी सेवाओं को चालू करने की इजाजत दे दी है। केंद्र के नोटिफिकेशन के बाद उत्तराखंड में इन सेवाओं को बहाल करने की तैयारी शुरू हो गई है। अनलॉक के चौथे फेज में हालांकि कंटेनमेंट जोन के अंदर आने वाले लोगों को कोई राहत नहीं मिलने वाली है। मतलब कंटेनमेंट जोन के अंदर सख्ती अभी भी बरकरार रहेगी। 30 सितंबर 2020, तक वहा पाबंदियां जारी रहेंगी और इलाके सील रहेंगे।

कौन से इलाके हैं कंटेनमेंट जोन?
प्रदेश के 8 जिलों में कुल 386 इलाके फिलहाल कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन हरिद्वार में हैं। हरिद्वार में कुल 316 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। वहीं रुड़की में 153 और हरिद्वार में 139 कंटेनमेंट जोन इलाके हैं। इसी के साथ लक्सर में 2 और भगवानपुर में फिलहाल 22 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। हरिद्वार में 316 इलाकों को सील किया गया है जिनमें 30 सितंबर तक पाबंदियां जारी रहेंगी। नैनीताल जिले की बात करें तो यहां कुल 25 इलाकों को सील किया गया है जिनमें से 19 इलाके हल्द्वानी में है, लाल कुआं में पांच और चोपरा में एक इलाका कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है।

राजधानी देहरादून में 12 इलाके पूरी तरह से सील हैं। इनमें से विकास नगर में 5, देहरादून में 4, सदर में 2 और ऋषिकेश में 1 इलाका सील हुआ है। यूएसनगर में कुल 19 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिनमें से खटीमा में 9, किच्छा में 8, जसपुर में 1 और रुद्रपुर भी 1 इलाका कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। बात उत्तरकाशी की करें तो यहां कुल 8 कंटेनमेंट जोन है जो कि भटवाड़ी में है। बागेश्वर में बैजनाथ को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वहीं टिहरी में प्रताप नगर में एक कीर्ति नगर में एक और नरेंद्र नगर में 3 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इन सभी इलाकों में अनलॉक 4 में किसी भी तरह की कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.