उत्तराखंड: ये है वो ज्योतिषी जिसने की थी त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे की भविष्यवाणी, रातोंरात हुआ मशहूर

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे की भविष्यवाणी फेसबुक पोस्ट में करने वाले विभु गौर रातोंरात मशहूर हो गए हैं। विभु गौर ने खुद को ज्योतिषी बताया है।

डिलीट की जा चुकी इस पोस्ट में गौर ने 23 अक्टूबर, 2020 को लिखा था कि “उनकी (रावत की) किस्मत 20 जनवरी, 2021 तक उनका साथ देगी, लेकिन उसके बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत के ग्रहों की स्थिति बदल जाएगी और उनके खिलाफ साजिश होगी। लोगों के बीच जबरदस्त असंतोष होगा, विधायक नाराज होंगे। ये भी मुमकिन है कि उत्तराखंड के लोगों को एक आपदा का सामना करना पड़े। 20 जनवरी, 2021 के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए समय नहीं अच्छा नहीं होगा। उनके खिलाफ विरोध के सुर उठेंगे और संभावना है कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले वह इस्तीफा देने के लिए मजबूर हो जाएं।”

उन्होंने अपनी पोस्ट में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और अन्य मुख्यमंत्रियों का भी उल्लेख किया है। उनके लिए उन्होंने लिखा है कि ” वे सक्षम प्रशासक नहीं हैं, लेकिन पिछले जन्मों के कर्मों के कारण उनके भाग्य अच्छे हैं।”

हालांकि गौर से संपर्क नहीं हो सका लेकिन उनके एक सहयोगी ने कहा कि मंगलवार को ढेर सारे फोन और मैसेज आने के बाद पोस्ट को हटा दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि गौर ने ज्योतिष खुद सीखा है और वे दो दशकों से ज्योतिष का अभ्यास कर रहे हैं। अपनी फेसबुक टाइमलाइन पर उन्होंने हिंदी में कई राजनीतिक भविष्यवाणियां की हैं। इसमें अमित शाह को चेतावनी देने, प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विपक्ष के इकट्ठा होने और कोविड को लेकर कई पोस्ट हैं।

सहयोगी ने ये भी कहा, “उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि शिवसेना और बीजेपी अलग हो जाएंगे। साथ ही उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस को लेकर हुई उथल-पुथल का भी अनुमान लगाया था।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.