उधम सिंह नगर: प्यार में नाराज युवक, लड़की के घर पहुंचा और खुद को गोली मार ली, मचा हड़कंप

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में प्रेम-प्रसंग में लड़के ने खुदकुशी की कोशिश की है।

लड़का, लड़की के घर पहुंचा और उसने खुद को गोली मार ली। जिससे आसपास के लोगों में हड़ंकप मच गया। आनन-फानन में लड़के को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। लड़का गदरपुर के इस्लामनगर के रहने वाला है और उसका नाम नावेद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामला की जांच शुरू कर दी है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़के और लड़की का लंबे वक्त से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसका बाद से ही उनकी बातचीत आपस में बंद थी। इसी बात से नाराज युवक प्रेमिका के घर आ धमका और लड़की से नाराजगी जताने लगा। इस दौरान विवाद बढ़ा तो लड़की ने प्यार से इनकार कर दिया। जिसके बाद नावेद ने खुद को गोली मार ली।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर युवक की हालत को देखते हुए उसे बरेली अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.