उत्तराखंड: पढ़िये इस बार विधानसभा का मॉनसून सत्र कितने दिन का और कितना अलग होगा?

कोरोना महामारी की वजह से इस बार विधानसभा सत्र को सिर्फ एक दिन का रखने का फैसला किया गया है।

विधानसभा के मॉनसून सत्र के एक दिन की कार्यवाही में सरकार का इरादा कई विधेयकों को पेश कर उन्हें पास कराने का है। कार्यमंत्रणा समिति के सामने अभी करीब दस अध्यादेश और दो विधेयक रखे गए हैं। आठ अध्यादेश और लाए जा सकते हैं। लंच ब्रेक से पहले सरकार की तरफ से अध्यादेश और विधेयक सदन के पटल पर रखे जाएंगे और लंच ब्रेक के बाद इन्हें पारित कराने का इरादा है।

विपक्ष सदन की कार्यवाही को एक दिन का किये जाने का विरोध कर रहा है। उसकी मांग है कि सदन की कार्यवाही को बढ़ाया जाए। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल और उपनेता सदन करन माहरा ने कहा कि सदन अगर एक दिन का हो सकता है तो तीन दिन का भी हो सकता था। उन्होंने कहा कि सरकार चर्चा से बचना चाहती है इसलिए सदन की कार्यवाही को सिर्फ एक दिन का रखा गया है। कांग्रेस सदन में चार मुख्य बिंदुओं पर सदन का सारा काम रुकवाकर चर्चा की मांग करेगी। 

विधानसभा अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव
विधानसभा सत्र शुरू होने से ठीक पहले विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पहले ही कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से सदन में नहीं आ पाएंगी। स्पीकर की गैरमौजूदगी में अब उपसभापति रघुनाथ सिंह चौहान विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। कार्यमंत्रणा समिति की रविवार को हुई बैठक की अध्यक्षता भी उन्होंने ही की। संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक ने कहा है कि कोरोना महामारी की वजह से इस बार सदन की कार्यवाही को लंबे वक्त के लिए नहीं चलाया जा सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.