उत्तराखंड के रामनगर में पैसों के लेनदेन को लेकर बड़ा बवाल हो गया है। विवाद में एक पक्ष ने तीन भाइयों को गोली मार दी।
गोली लगने के बाद एक भाई जो कार चालक था उसकी मौत हो गई है। वहीं दो भाइयों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
मालधनचौड़ नंबर-8 के रहने वाले पेशे से कार चालक संतपाल शनिवार को कार लेकर काशीपुर गए थे और शाम को वो घर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि संतपाल की कार में काशीपुर से तीन लोग सवार हुए थे। जिनका नाम रिजवान, अंकित और दीपक है। पुलिस के मुताबिक, कार चलाक संतपाल का पैले के लेनदेन को लेकर अंकित से पहले बहस हुई, इसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। कार चालक संतपाल अपनी घर से कुछ ही दूरी पर थे, जब अंकित से उनका झगड़ा हुआ। कार चालक के दोनों भाइयों को किसी ने इस झगड़े की सूचना दी। कार चलाक संतपाल के भाई जब तक मौके पर पहुंचे तब तक अंकित, संतपाल को गोली मार चुका था। जैसे ही दोनों भाई मौके पर पहुंचे उन्हें भी गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, कार चालक संतपाल का अंकित से पैसों के लेनदेन को लेकर तीन दिन पहले भी विवाद हुआ था। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, सड़क पर बिछी लाशें
इसे भी पढ़ें: देवभूमि का रिश्वतखोर अधिकारी गिरफ्तार, आप भी न दें रिश्वत, घूसखोरों को ऐसे सिखाएं सबक
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.