फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। गांव से तीनों दोस्तों की एक साथ ही अर्थी उठी।
ग्राम नई बस्ती पचपेड़ा नानकमत्ता के रहने वाले कुंवर पाल, बबलू और बबलू का साला मोहन स्वरूप शनिवार सुबह बाइक से पिपरिया फार्म पुलभट्टा में मजदूरी पर भूसी भरने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि विरेंद्रनगर मोड़ पर उलटी दिशा से आ रहे लकड़ी से भरे ट्रक ने इन्हें टक्कर मार दी। हादसे में कुंवर पाल बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मोहन स्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहन स्वरूप को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से खटीमा नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसआई सुरेंद्र सिंह कोरंगा और हरविंदर कुमार ने क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी।
एक ही गांव के तीन तीन दोस्तों की मौत से गांव में मातम पसर गया है। गांव से एक साथ तीन अर्थियां उठीं तो सभी की आंखें भर आईं। एक ही घर से जब जीजा-साले की अर्थी उठी तो परिजनों के विलाप से हर कोई गमगीन हो गया। बबलू, उसका साला मोहन स्वरूप और अन्य साथी कुंवरपाल गहरे दोस्त थे। बताया जा रहा है कि तीनों एक साथ ही मजदूरी करने के लिए जाते थे। ये संयोग है कि तीनों एक साथ दुनिया को भी अलविदा कह दिया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.