उत्तराखंड के तीन शिक्षकों ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। दिल्ली में सोमवार को मानेक्शा केंद्र में आयोजित रजत जयंती समारोह में इन शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
केंद्रीय संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशक ने शिक्षक भाष्कर जोशी, प्रमोद सिंह, लाल सिंह बानी को सम्मानित किया। अल्मोड़ा जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बजेला विकासखंड धौलादेवी में काम करने वाले शिक्ष भाष्कर जोशी को स्कूल की दीवार का रचनात्मक कार्यों के लिए इस्तेमाल करने के लिए ये सम्मान मिला है। उनकी कोशिशों का ही ये नतीजा है कि स्कूल की दीवार पर बच्चों द्वारा क्षेत्र की संस्कृति से जुड़े चित्र बनाए गए। दीवार का नाम रूपांतर दीवार रखा गया है। वहीं रुद्रप्रयाग के जीएमपीएस खुमेरा के शिक्षक प्रमोद सिंह को योगा मेडिटेशन के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया गया। प्रमोद सिंह ने छात्रों को योग के बारे में जानकारी दी है।
वहीं हल्द्वानी के राजपुरा के राजकीय इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक लाल सिंह बानी को राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में शानदार काम करने के लिए सम्मानति किया गया। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इन शिक्षकों के सम्मानित होने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की रजत जयंती समारोह के मौके पर राष्ट्रीय नवाचारी अवॉर्ड से सम्मानित उत्तराखंड के तीनों शिक्षकों को बधाई दी है। इन तीनों शिक्षकों के साथ ही देशभर के 65 शिक्षकों को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.