नैनीताल में टूरिज़्म से जुड़े लोगों के अच्छे दिन आ गए हैं!

अनलॉक-5 शुरू होने के साथ ही उत्तराखंड में सैलानियों की आमद में तेजी आई है।

नैनीताल में पर्यटक बड़ी तादाद में घूमने के लिए आ रहे हैं। शहर में पिछले दो दिनों में बड़ी तादाद में टूरिस्ट शहर में घूमने आए। पर्यटकों ने गुनगुनी धूप का आनंद लेते हुए नैनी झील में नौका विहार का लुत्फ लिया। इसके साथ ही ही नगर के दर्शनीय और धार्मिक स्थलों का दर्शन किया।

शहर के चिड़ियाघर में पिछले दो दिनों से काफी लोग घूमने आए। शुक्रवार को 255 पर्यटकों ने वन्यजीवों का दीदार किया। केव गार्डन में 135 लोग आए। जबकि नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर स्थित वाटर फॉल में 224 और बॉटनिकल गार्डन में 36 पर्यटकों ने भ्रमण किया। बारापत्थर और टिफिन टॉप में भी पर्यटकों ने घुड़सवारी का आनंद लिया।

नैनीताल में पर्यटकों की तादाद बढ़ाने के लिए प्रशासन दूसरे तरीके भी अपना रहा है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो रेंज में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने पर विचार चल रहा है। फाटो में रात में आराम करने के लिए ट्री हाउस बनाने की योजना है। विभाग इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जिसे शासन को भेजा जाएगा। आपको बता दें कि तराई पश्चिमी वन प्रभाग का फाटो रेंज कॉर्बेट के ढेला रेंज से लगा हुआ है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.