उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार!

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई संस्थाएं आगे आ रही हैं।

संस्थाओं को प्रशिक्षण देकर उनको स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रुद्रप्रयाग ने ऊखीमठ ब्लॉक के सीमांत गांवों में महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार संबंधित प्रशिक्षण दिया। ऊखीमठ ब्लॉक के दूरस्थ गांव गडगू में स्वयं सहायता समूह और बेरोजगार युवकयुवतियों को अचार, पापड़, जैम, जैली, जूस वगैरह बनाना सिखाया जा रहा है।

10 दिनों की ट्रेनिंग के दौरान महिलाओं और उन्नति योजना के तहत चयनित युवाओं को उद्यमिता विकास मार्केटिग मैनेजमेंट, मार्केट सर्वे रिस्क मैनेजमेंट सहित उद्यमिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। आरसेटी के ट्रेनर वीरेन्द्र बत्र्वाल ने प्रशिक्षणार्थियों को स्थानीय स्वरोजगार की संभावनाओं और उद्यमिता विकास, मार्केटिग, प्रभावी संचार की जानकारी दी। आरसेटी के निदेशक बीके गुप्ता ने कहा कि बेरोजगार युवक युवतियां स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर अपनी आजीविका चला सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.