चंपावत शहर होगा क्लीन, प्रशासन का ये है प्लान!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्लीन इंडिया मुहिम का धीरे-धीरे असर हो रहा है। आम लोगों से लेकर प्रशासनिक स्तर पर सफाई पर अब पहले से ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।

इसी कड़ी में उत्तराखंड के चंपावत में शहर साफ-सुथरा रखने की तैयारी हो रही है। जल्द ही कूड़े का निस्तारण यहां की समस्या नहीं रहेगी। मौजूदा कूड़ा निस्तारण स्थल सेलाखोला में ही ट्रंचिंग ग्राउंड बनेगा। इस ग्राउंड को प्रशासनिक स्तर पर स्वीकृति मिल गई है। साथ ही इसकी डीपीआर भी तैयार कर ली गई है।

आपको बता दें कि जिला बनने के बाद से ही चंपावत में कूड़े के निस्तारण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। जिले में हर दिर औसतन पांच टन जैविक और अजैविक कूड़े निकलता है। ट्रंचिंग ग्राउंड न होने से नगर क्षेत्र के कूड़े का निस्तारण नगर से पांच किमी दूर सेलाखोला में फेंका जा रहा है। यहां इतनी ज्यादा बदबू होती है, जिसकी वजह से यहां से गुजरना लोगों के लिए बुहत मुश्किल होता है। पालिका की तरफ से रोड के पास टिन की दीवार भी लगाई है, मगर इससे भी इस जगह से गुजरने वालों को दुर्गंध से निजात नहीं मिल पा रही है।

ट्रंचिंग ग्राउंड न होने से नगर क्षेत्र के कूड़े का निस्तारण नगर से पांच किमी दूर सेलाखोला में फेंका जा रहा है। अब इस स्थिति में कुछ ही समय में बदलाव हो सकता है। ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए अब सेलाखोला में ही जमीन तय कर ली गई है। नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा का कहना है कि ट्रंचिंग ग्राउंड बनने से लोगों की दिक्कतें कम होंगी और आधुनिक तकनीक से कूड़े का निस्तारण भी हो सकेगा। ट्रंचिंग ग्राउंड को सेलाखोला में कांपेक्टर मशीन वाली जगह को अंतिम रूप दिया गया है। जमीन के निर्धारण के बाद 4.85 करोड़ रुपये की डीपीआर निदेशालय भेजी गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.