उत्तरकाशी के डीएम की किसानों से अपील, खेती का अपनाएं ये तरीका

उत्तरकाशी के डीएम मयूर दीक्षित ने भटवाड़ी ब्लॉक के सौरा गांव का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने यहां कृषि विभाग की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं का निरीक्षण किया। यहां जिलाधिकारी ने किसानों से परंपरागत खेती के अलावा जैविक खेती अपनाने को भी कहा। उन्होंने बताया कि इसके लिए सरकार की तरफ से काफी कोशिश की जा रही है। परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत किसान जैविक खेती कर अपनी आजीविका को सशक्त बनाने के साथ ही इस क्षेत्र में दूसरों को भी प्रोत्साहित करें।

डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि प्राकृतिक खेती कोई नई अवधारणा नहीं है। मानकों के अनुपालन में उत्पादकों की अधिक जागरूकता और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने से किसान जल्द ही वैश्विक कृषि व्यापार में प्रमुख भूमिका निभाने में सक्षम होंगे। गांव आए डीएम ने कृषि योजनाओं का निरीक्षण करने के साथ ही पिलंग गाड़ जलविद्युत परियोजना का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने भटवाड़ी के खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि मनरेगा के तहत शहर से गांव लौटे व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराएं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.