उत्तराखंड: कोरोना वॉरियर्स को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का सलाम, आपसे भी जागरुक और सतर्क रहने की अपील

कोरोना के खिलाफ आज पूरा देश एकजुट है। हर कोई अपने स्तर पर इस लड़ाई में अपना सहयोग दे रहा है। लेकिन सबसे ज्यादा सहयोग उन योद्धाओं का है जो इस लड़ाई में पहली पंक्ति में खड़े हैं और अपनी जान जोखिम में डालकर हमारे और आपके लिए लड़ रहे हैं।

पीएम मोदी ने ऐसे लोगों को सलाम किया है। गृहमंत्री अमित शाह ने ऐसे लोगों को शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने बकायादा बीजेपी के पेज पर कोरोना वॉरियर्स की हौसला अफजाई करते हुए चंद लाइने में लिखी हैं। अमित शाह ने उसे ट्वीट भी किया है। गृहमंत्री के इसी ट्वीट को उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रीट्वीट किया है।

गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीटर पर लिखा,  ‘प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर पूरा देश कोरोना के खिलाफ एकजुट है। इस लड़ाई में कोरोना वॉरियर्स अग्रिम पंक्ति में खड़े हैं। मैं उनके योगदान, साहस और सेवा के लिए उनका दिल से अभिनंदन करता हूं। आप भी साथ आएं।’

आपको बता दें कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी जनता से कई बार इस लड़ाई में एकजुट होने की अपील कर चुके हैं। इस लड़ाई में सभी को साथ आना होगा। लॉकडाउन का सख्ती से पालन करना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग बना कर रखनी होगी। घर में रहें, बहुत जरूरी हो तभी बाहर निकलें। वक्त-वक्त पस साबुन से हाथ धोते रहें। आंख, कान, नाक पर हाथ लगाने से बचें।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.