उत्तराखंड का ये इलाका 72 घंटे के लिए पूरी तरह से सील, घर से बाहर निकलने पर भी पाबंदी

उत्तराखंड के नैनीताल के बनभूलपुरा इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। डीएम सविन बंसल ने तीन दिनों के लिए इलाके को सील कर दिया गया है।

यहां पर कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद डीएम ने ये फैसला किया है। पूरे इलाके की निगरानी पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कर रहे हैं। अधिकारियों ने पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर दी है। यहां किसी भी काम से किसी को बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। अगर आपको किसी भी चीज की जरूरत है तो पुलिस और प्रशासन आपक तक जरूरी चीजें पहुंचाएगा। इससे पहले लोगों की जरूरत को पूरा करने को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की।

लाकडाउन और कंप्लीट लॉकडाउन में क्या फर्क?

लॉडाउन में किसी भी शख्स को जरूरी सामान लेने या फिर इलाज कराने के लिए हॉस्पिटल जाने की इजाजत होती है। बस इस दौरान इस बात का ख्याल रखना होता है कि वो जरूरी सावधानी के साथ बाहर निकले। लेकिन कंप्लीट लॉकडाउन में आपको किसी भी कीमत पर घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होती। आपको जो भी चाहे वो आपको घर तक पहुंचाया जाता है। आपको एक नंबर मुहैय्या कराया जाता है। इस पर फोन करके आप पुलिस और प्रशासन से अपनी जरूरत की चीजें घर मंगा सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.