पौड़ी में पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने 15 पेटी अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
साथ ही पुलिस ने उस कार को भी सीज किया है, जिससे शराब ले जाई जा रही थी। दरअसल पुलिस ने सुबह करीब साढ़े 10 बजे पौड़ी रोड पर चेकिंग लगा रखी थी। इस दौरान वहां से गुजरी अवैध शराब ले जा रही कार के ड्राइवर ने पुलिस से बचने के लिए बैरियर को तोड़ दिया और फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने सतपुली पुलिस को एक कार के बैरियर तोड़ कर भागने की सूचना दी।
जिसके बाद सतपुली पुलिस ने तुरंत आगे के रास्ते पर एक बैरियर लगा दिया। कार चालक ने इस बैरियर को भी तोड़ कर भागने की कोशिश की, लेकिन इस बार उसे कामयाबी नहीं मिली और कार बैरियर में ही फंस गई। जिसके बाद पुलिस ने कार सवार दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अवैध शराब भी जब्त कर ली। बताया जा रहा है कि शराब हरियाणा निर्मित है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंद्रजीत की रिपोर्ट
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.