उत्तराखंड: कोरोना के कहर के बीच पर्यटन व्यवसाय को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, बदल गए ये नियम

उत्तराखंड सरकार ने कोरोना के खिलाफ जंग के साथ राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।

राज्य के पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने पर्यटन और संस्कृति विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि राज्य के सभी यात्रा मार्गों पर यात्रियों के लिए शौचालयों के साथ-साथ रूट सुनिश्चित किया जाए। महाराज ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए तय किया गया है कि 72 घंटे पहले कोरोना टेस्ट करवाने वाले यात्री की रिपोर्ट अगर नेगेटिव पाई जाती है तो वो कहीं भी राज्य में घूम सकता है। उन्होंने कहा कि सुरकंडा रोपवे निर्माण कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि रोपवे में चाइनीज सामानों का इस्तेमाल न करें।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रह आवास (होम स्टे) योजना जो कि कोरोना के चलते लागू लॉकडाउन से काफी प्रभावित हुई है उससे जुड़े लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सीएम राहत कोष से मंजूर 24.30 करोड़ रुपये की धनराशि के सापेक्ष 11.85 करोड़ की धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना को और ज्यादा आकर्षक बनाने के मकसद से राज्य के मार्गों पर संचालन के लिए फाइनेंशियल ईयर में अधिकतम 50 बसों, इलेक्ट्रॉनिक बसों के क्रय के लिए ऊंची संक्रम की लागत के 50 फीसदी, लेकिन अधिकतम 15 लाख रुपये की राजकीय सहायता देने का निर्णय लिया गया है।

मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि टिहरी झील से जुड़े विकास कार्य 98 प्रतिशत पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि कटारमल जागेश्वर हेरिटेज सर्किट के काम भी पूरा कर लिया गया है। महाराज ने बताया कि स्वदेश दर्शन योजना के तहत महाभारत सर्किट का 9770.25 लाख रुपये का कन्सेप्ट नोट तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रसाद योजना के तहत केदारनाथ विकास कार्यों का लगभग 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। महाराज ने बताया कि बद्रीनाथ में भी विकास कार्य किए जा रहे हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.