उत्तराखंड: अंगीठी जलाकर सो रहे थे दो सगे भाई, दम घुटने से गई जान, परिवार में पसरा मातम

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में कमरे में अंगीठी जलाकर सोए दो सगे भाइयों की दम घुटने से मौत हो गई।

भिलंगना विकासखंड क्षेत्रान्तर्गत, हिंदाव पट्टी के बगर ग्राम पंचायत के चड़ोली तोक में गुरुवार रात को मकान सिंह नेगी ने अपनी पत्नी और पुत्र अनुज (16) और आशीष (17) के साथ अंगीठी पर आग तापी। खाना खाने के बाद दोनों भाई अंगीठी को अपने कमरे में ले गए। ग्राम प्रधान राधिका देवी ने मीडिया को बताया कि दोनों भाई एक ही स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ते थे।

हर रोज की तरह वह अंगीठी को कमरे में ले गए। सुबह देर तक दोनों भाइयों ने दरवाजा नहीं खोला तो उनके पिता ने आवाज लगाई, लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा टूटते ही मां और पिता की पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों भाई बेड पर मृत देख मां तो बेहोश हो गई, लेकिन पिता ने हिम्मत कर लोगों को बुलाया। गांव में इस दुर्घटना से मातम व्याप्त है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.