फोटो: सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान क्रिकेटर डेरिल कलिनन और भारत के संजय मांजरेकर ने गुरुवार को विराट कोहली की मैदान पर उनके व्यवहार के लिए आलोचना की है।
डीन एल्गर के डीआरएस की समीक्षा में बच जाने के बाद टेस्ट कप्तान ने स्टंप माइक के ऊपर नाराजगी व्यक्त की थी। डीआरएस की समीक्षा के बाद एल्गर को एलबीडब्ल्यू से राहत मिलने के बाद कोहली और कुछ अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीकी ब्रॉडकास्टर और सुपरस्पोर्ट को भला बुरा कहा था।
अंपायर इरास्मस ने पहले एल्गर को आउट कर दिया था, लेकिन बॉल-ट्रैकिंग तकनीक से पता चला कि गेंद स्टंप्स के ऊपर से जा रही थी, जिसके बाद निर्णय को पलट दिया गया। 54 साल के कलिनन ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बताया कि कोहली का ऐसा व्यवहार क्रिकेट के मैदान पर अस्वीकार्य था, लेकिन विराट कोहली होने के कारण इससे बच गए हैं।
कुलिनन ने कहा, “मैं विराट कोहली से प्यार करता हूं, मुझे उनका क्रिकेट पसंद है। लेकिन आपको गलती नहीं करनी चाहिए। कुछ मर्यादा रखनी चाहिए और उनको ऐसा कुछ करने से बचना चाहिए था। कोहली का ऐसा व्यवहार क्रिकेट के मैदान पर अस्वीकार्य था, लेकिन विराट कोहली होने के कारण इससे दूर हो गए। वरना मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं है।”
भारत के पूर्व क्रिकेटर से कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर ने कहा, “एल्गर को डीआरएस से राहत मिलने के बाद, जो भी हुआ वह मेरे लिए काफी अलग था, क्योंकि भारतीय खेमे की ओर से यह कहा गया था कि मेजबान प्रसारक यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ शरारत कर रहे थे कि वे अपनी घरेलू टीम को लाभ पहुंचाए। यह एक बहुत ही गंभीर प्रकार का आक्षेप है। मुझे भी यह अच्छा नहीं लगा।”
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.