उत्तराखंड के दो लाल सीमा पर आतंकियों से लोहा हुए शहीद हो गए हैं। पौड़ी गढ़वाल जिले के दो सूप आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए।
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और जवानों के बीच रविवार तड़के मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पांच आतंकियोंकों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। इस दौरान सूबेदार समेत पांच सैनिक शहीद हो गए। इसमें उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के जवान देवेंद्र सिंह और पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले पैरा ट्रूपर अमित कुमार शहीद हो गए। मुठभेड़ के बाद मौके से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।
सेने के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र के शमसबरी रेंज आतंकी घुस आए थे। ये आतंकी पोसवाल इलाके के गुर्जर ढोक में छिपे थे। सेना को जैसे ही इनकी भनक लगी एक टुकड़ी आतंकियों का घेरवा करने के लिए निकल पड़ी। खराब मौसम और ऊंची पहाड़ियों के बावजूद सेना के जवानों ने आतंकियों का रास्ता रोका। इसी दौरान मुठभेड़ में 5 आतंकी मारे गए। इस दौरान 5 जवान शहीद हो गए।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के परिजनों के साथ खड़ी है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.