उधम सिंह नगर: काशीपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन!

उधम सिंह नगर के काशीपुर में अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

नगर निगम प्रशासन ने शहर की सड़कों पर टंगे अवैध होर्डिंग्स के साथ ही सड़कों पर रखी दुकानों के होर्डिंग्स को अपने कब्जे में लिया है। प्रशासन ने दुकानदारों को आगे से अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी है। आदेश नहीं मानने वालों पर जुर्माना लगाने का भी अल्टीमेटम दिया है। वहीं, निगम की इस कार्रवाई के बाद से स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

निगम ने क्यों की कार्रवाई?
दरअसल, काशीपुर बाजार में बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर रहमखानी मोहल्ला में रहने वाले मनोज कौशिक ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई के दौरान अदालत ने तीन साल पहले दिये गए एक आदेश का हवाला देते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पालन नहीं किए जाने की वजह से काशीपुर बाजार अतिक्रमण से मुक्त नहीं हो पाया है। कोर्ट ने जनहित याचिका को वापस कर अधिकारियों के खिलाफ अदालत में अवमानना याचिका दायर करने की अनुमति दे दी है।
इसके बाद जनहित याचिका दायर करने वाले मनोज कौशिक ने नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त को दो दिन पहले एक खत भेजकर अवगत कराया कि कोर्ट के आदेश का पालन किया जाए और चिट्ठी मिलने के 15 दिन के अंदर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके बाद ही प्रशासन ने ये कार्रवाई की।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.