उधम सिंह नगर: गोविंद बल्लभ पंत पार्क की बदलेगी सूरत, प्रशासन ने तैयार किया प्लान!

का्शीपुर में रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क की सूरत जल्द बदलेगी।

पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क समेत दो और पार्कों का सौंदर्यीकरण करीब 1.20 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। पार्क को खूबसूरत बनाने से पहले जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, विभागीय एई विजय माथुर और जेई अजय मलिक ने संयुक्त रूप से पंत पार्क का निरीक्षण किया। प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि पिछले साल नगर आयुक्त रहते हुए वो पंत जी की जयंती पर पार्क में गए थे। तब लोगों ने पंत पार्क के सौंदर्यीकरण और नई मूर्ति स्थापित करने की मांग की थी।

बंशीधर ने ये भी बताया कि निगम से इजाजत लेकर पूरा प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसके लिए एक टेंडर भी हो चुका है। पार्क में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की नई मूर्ति, योगा स्थल, टहलने के लिये रास्ते और पार्क में लाइट वाले फव्वारे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंत पार्क को खूबसूरत बनाने का काम अगले छह साल में पूरा हो जाएगा। इसके अलावा चैती चौराहे और रामनगर रोड स्थित तिराहा का भी 25-25 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.