उत्तराखंड के चमोली से पहाड़ियों को शर्मसार करने वाली खबर आई है। यहां गैरसैंण तहसील के कुमाऊँ सीमा से सटे खनसर घाटी के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि लड़की के चाचा ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल भी करा लिया है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात नाबालिग की अचानक तबीयत खराब हुई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल के लये ले जाने लगे। रास्ते में लड़की ने एक मरे हुए बच्चे को जन्म दे दिया। लड़की के डिलिवरी के बाद परिजनों के होश फाक्ता हो गए। उन्हें समझ नहीं आया कि ये सब कैसे हो गए। परिजनों के पूछने पर लड़की ने उन्हें बताया कि करीब 6 महीने पहले उसके चाचे ने ही उसके साथ रेप किया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामेल क जांच कर रही है।
चमोली से इंद्रजीत की रिपोर्ट
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.