चीन से टेंशन…उत्तराकाशी में चिनूक हेलीकॉप्टर की ‘पहरेदारी’, पढ़िए क्या है पूरा माजरा?

उत्तरकाशी में भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा के बगोरी गांव में उस समय कौतूहल मच गया, जब भारतीय एयर फोर्स का चिनूक हेलीकॉप्टर पहली बार हर्षिल घाटी के बगोरी गांव के आर्मी हेलीपैड पर उतरा।

चीन से चल रहे टेंशन के चलते सेना बॉर्डर पर पूरी तरह से मुस्तैद है। वायुसेना के विमान भी सीमा की पहरेदारी कर रहे हैं। उत्तरकाशी में भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा के बगोरी गांव में उस समय कौतूहल मच गया, जब भारतीय एयर फोर्स का चिनूक हेलीकॉप्टर पहली बार हर्षिल घाटी के बगोरी गांव के आर्मी हेलीपैड पर उतरा। चिनूक हेलीपैड पर उतरते ही उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। चिनूक की अलग बनावट की वजह से ग्रामीण उसका वीडियो बनाने लगे। गांव वालों के मुताबिक हेलीकॉप्टर करीब 15 मिनट वहां पर रुका।

दरअसल, हर्षिल घाटी और इससे आगे नेलांग और जाडुंग भारत-चीन इंटरनेशनल बॉर्डर है। जो सामरिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। इसलिए आम तौर पर सीमा की सुरक्षा के लिए हर्षिल घाटी के आसमान में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान निगरानी करते रहते हैं। बता दें कि चिनूक हेलीकॉप्टर 2 साल पहले भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ था और इससे पहले केदारनाथ में भी चिनूक हेलीकॉप्टर लैंड कर चुका है.

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

6 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

6 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.