रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़कों पर नवनिर्मित चार पुलों का आज लोकार्पण किया।
इनमें एक स्पान पुल, जबकि तीन बैली ब्रिज शामिल हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन सीमा से जोड़ने वाले पिथौरागढ़ जिले में तवाघाट, घटियाबगड़ व जौलजीबी मुनस्यारी मिलम सड़क पर निर्मित चार पुलों का शुभारंभ किया। इन पुलों के निर्माण से जिले की चीन सीमा तक सेना की आवाजाही आसान होगी।
आज रक्षा मंत्री सिंह ने सबसे पहले लेह से वीसी से चीन सीमा को जोड़ने वाली जौलजीबी मिलम सड़क पर जौनाली गाड़ पर सीमा सड़क संगठन के 70 मीटर लंबे पुल का शुभारंभ किया।इसके बाद उन्होंने इसी सड़क पर बने किरकुटिया 180 व लास्पा में बनाए गये 140 फीट लंबे पुल को राष्ट्र को समर्पित किया। रक्षा मंत्री ने तवाघाट -घटियाबगड़ सड़क पर जुंती गाड़ पर निर्मित 140 फीट लंबे पुल का भी शुभारंभ किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि इन पुलों के निर्माण से सीमांत के लोगों की आवाजाही आसान होगी। इसका लाभ पर्यटन विकास में भी मिलेगा। उच्च हिमालयी क्षेत्र को जोड़ने वाली इन सड़कों में बने पुलों के शुभारंभ अवसर पर रामनगर से सीएम तीरथ सिंह रावत, सांसद अजय टम्टा सहित हीरक परियोजना के मुख्य अभियंता एमएनवी प्रसाद, सीमा सड़क कृतिक बल के कमांडर कर्नल एनके शर्मा सहित कई मौजूद रहे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.