उत्तराखंड: धन सिंह रावत ने अधिकारियों को क्यों लगाई फटकार?

उत्तरकाशी में शनिवार को उच्च शिक्षा मंत्री(राज्य) और जनपद के प्रभारी धन सिंह रावत ने अधिकारी की मीटिंग ली।

जिला सभागार में हुई इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की तरफ से सभी विभागों में कमीशनखोरी की शिकायत सामने आ है। भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जीरो टॉलरेंस सरकार का हवाला देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री सहित सूबे के मुख्यमंत्री ईमानदारी की सरकार चला रहे हैं। उन्होंने डीएम को कमीशन लेने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रैप करने के निर्देश दिये।

प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि ग्रामीणों को राजस्व क्षेत्रों में दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए पटवारियों को निर्देशित किया जाए कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में रहें। इसके साथ ही उन्होंने कई गावों के लोगों की स्वराजोगार को बढ़ावा देने के लिए तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब कई लोग अपने-अपने गांव में स्वरोजगार को बढ़ावा दे रहे हैं, जो कि सकारात्मक पहल है।

आपको बता दें कि धन सिंह रावत जिले में दो दिनों के दौरे पर आए हैं। अधिकारियों की मीटिंग लेने के साथ ही उन्होंने ज्ञानशू में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उसके बाद वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद जिला सभागार में जिले के विकास कार्यों को लेकर विभागवार समीक्षा की।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

17 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.