उत्तराखंड: वेलेंटाइन वीक में रुड़की पुलिस का कैफे में छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां

वेलेंटाइन वीक में उत्तराखंड के रुड़की में पुलिस ने एक कैफे में छापा मारकर आठ युवक और युवतियों आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।   

पुलिस को सूचना मिली थी कि जीआईसी कॉलेज के पास कैफे में कई युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में बैठे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस कैफे में पहुंची और छापा मारा। पुसिस के छापे से कैफे में हड़कंप मच गया। युवक और युवतियों में अफरा-तफरी मच गई। वो इधर-उधर भागने लगे। वहीं, पुलिस को देख कैफे का मालिक मौके से फरार हो गया। पुलिस युवक और युवतियों को कैफे से पकड़क कोतवाली लेकर आई।

इसे भी पढ़ें: हरिद्वार में देवभूमि को शर्मसार करने वाली घटना, पति ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से किया रेप

बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवक और युवतियां देवबंद के रहने वाले हैं। वहीं, रुड़की के सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि युवक और युवतियों को पकड़ने के बाद मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कैफे मालिक की तलाश की जा रही है। उससे पूछताछ की जाएगी। अगर उसके खिलाफ कानून के हिसाब से कोई मामला बनता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.