कोटद्वार में राष्ट्रीय राजमार्ग- 534 पर गुमखाल सतपुली के बीच पिकअप वाहन बेकाबू होकर 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में वाहन का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद सतपुली पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन से चालक को बाहर निकाला और सतपुली अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल ड्राइवर का इलाज जारी है।
ड्राइवर रोहित घिण्डियाल (26), किशनपुरी का रहने वाला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप के चालक को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला, और ड्राइवर को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। सतपुली पुलिस के मुताबिक, पिकअप चालक कोटद्वार की ओर से पिकअप लेकर पौड़ी जा रहा था, इसी दौरान मैली सतपुली के पास पिकअप वाहन बेकाबू होकर खाई में जा गिरा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.