फोटो: सोशल मीडिया
हरिद्वार में महाकुंभ के दौरान शाही स्नान के दिन VIP मेहमानों की एंट्री पर पाबंदी रहेगी।
अगर वो फिर भी आना चाहते हैं तो साधारण श्रद्धालुओं के तौर पर शामिल हो सकते हैं। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि ऐसा महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। कुंभ के दौरान सुरक्षा को लेकर प्रशासन कई कदम उठा रहा है। आसमान में ड्रोन कैमरों से भी भीड़ पर नजर रखी जाएगी।
uttarakhand vip entry will be restricted in haridwar on day of shahi snan kumbhप्रशासन का कहना है कि ऐसा इसलिये किया जा रहा है क्योंकि पहले ये देखा गया है कि VIP को अलग से सुरक्षा देने की वजह से आम लोगों की सुरक्षा नहीं हो पाती है। वहीं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा कि महाकुंभ 2021 दिव्य और भव्य होगा। महाकुंभ के दौरान पूर्व की भांति ही अखाड़ों की छावनियां स्थापित की जाएंगी। महामंडलेश्वर नगर बसाने के साथ सभी शिविर भी लगाए जाएंगे।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.