फोटो: सोशल मीडिया
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन 57वें दिन भी जारी रहा। धीरे-धीरे ये आंदोलन तेज ही होता जा रहा है।
दिल्ली के अलावा कई दूसरे शहरों में भी किसान कानूनों के विरोध में अपने-अपने तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के जसपुर की ग्राम पंचायत मनोरथपुर के ग्राम मलपुरी के लोगों ने कृषि कानूनों के विरोध के चलते बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं को किसान विरोधी बताकर उनकी गांव में एंट्री पर ही रोक लगा दी है। इसको लेकर गांव के लोगों ने बकायदा बैनर भी टांग दिया है।
मलपुरी में ग्राम वासियों ने ग्राम के बाहर बिजली के खंभे पर बोर्ड लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं से ग्राम में नहीं आने का अनुरोध किया है। कहा कि अगर वो उनके गांव में आते हैं तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्राम वासियों की नहीं है। वह खुद अपनी सुरक्षा के जिम्मेदार होंगे।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.