चंपावत ने मनरेगा में बेहतर काम कर प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, प्रवासी श्रमिकों ने निभाई अहम भूमिका

चंपावत मनरेगा कार्यों में प्रदेश में दूसरे नंबर पर आया है। जिले में मनरेगा के तहत जो कार्य किए जाने थे, उनमें से 90 फीसदी से ज्यादा काम पूरा कर लिया गया है।

ऐसे में शासन ने जिले के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए लक्ष्य बढ़ाने का फैसला किया है। इस बार लक्ष्य को हासिल करने में प्रवासी श्रमिकों ने अहम योगदान दिया है। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लगा था। इस दौरान हजारों की संख्या में प्रवासी बेरोजगार होने के बाद अपने गांव वापस लौट गए। करीब तीन महीने के लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई।

इस बीच नए वित्तीय वर्ष के लिए मनरेगा के तहत शासन ने इस बार 8.50 लाख मानव दिवस का लक्ष्य दिया था। मनरेगा के तहत प्रवासियों को काम दिया गया ताकि ये लोग दोबारा पलायन न करें। ऐसे में शासन द्वारा मनरेगा के तहत दिया गए लक्ष्य को जिले ने 6 महीने में ही 90  फीसदी से ज्यादा हासिल कर लिया।

चंपावत में अब तक 8.50 लाख के सापेक्ष 7.75 लाख मानव दिवस पूरे किए जा चुके हैं। जिले में पंजीकृत 59 हजार श्रमिकों में 30287 श्रमिकों ने लक्ष्य पूरा करने में अपनी भूमिका निभाई। इनमें 4771 प्रवासी श्रमिक शामिल थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.