चमोली आपदा के बाद इस वजह से रोका गया था टिहरी बांध का पानी, अब छोड़ने का मिला निर्देश

चमोली में आई प्राकृतिक आपदा के बाद प्रदेश के कई बांधों का पानी रोकने का निर्देश दिया गया था।

इसकी वजह थी कि झील का पानी देवप्रयाग में अलकनंदा नदी के साथ मिलकर देवप्रयाग से आगे ऋषिकेश और हरिद्वार तक ना पहुंच सके। इसी कड़ी में टिहरी बांध के पानी को भी रोकेने का निर्देश दिया गया था। अब टिहरी जिला प्रशासन ने टिहरी बांध परियोजना से बिजली उत्पादन करने के लिए पानी छोड़ने के निर्देश दे दिए हैं। इस निर्देश को देने के साथ ही टिहरी बांध परियोजना के अधिकारियों को सतर्क रहने को भी कहा गया है।

आपको बता दें कि इस वक्त टिहरी झील का जल स्तर आरएल 791.44 मीटर है। 164 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। टिहरी जिले के अंतर्गत आने वाले देवप्रयाग से ऋषिकेश के बीच का जो क्षेत्र है वहां के सभी तहसील और उपजिलाधिकारियों को नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। टिहरी डीएम ने कहा कि जिले के जो लोग चमोली आपदा में लापता हैं, उनकी जानकारी जुटाने के लिए चमोली जिला प्रशासन से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। जैसे ही लापता लोगों की जानकारी मिलेगी, वैसे ही उनके परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.