फोटो: सोशल मीडिया
तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन करीब 80 दिनों से जारी है।
किसान दिल्ली के बॉर्डर पर डटे हुए हैं। सरकार से कई राउंड की बातचीत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल पाया है। उधम सिंह नगर के किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच करने का प्लान किया है। किसान यहां गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचकर मृतक युवा किसान नवरीत सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। किसानों ने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर आंदोलन में भारी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं।
गुरुद्वारा साहिब में किसानों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाकियू अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने कहा कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में यूपी के डिबडिबा फार्म बिलासपुर निवासी युवा किसान नवरीत सिंह शहीद हो गया था। इस युवा किसान को श्रद्धांजलि देने के लिए 13 फरवरी को क्षेत्रभर के किसान दोराहा स्थित एक होटल परिसर में एकत्र होंगे। यहां से किसान एक मुठ्ठी मिट्टी और जल लेकर गाजीपुर बार्डर के लिए रैली के रूप में रवाना होंगे। पड्डा ने कहा कि जसपुर, काशीपुर, गदरपुर, बाजपुर क्षेत्र के किसान एक साथ कूच करेंगे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.