उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का सितम, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

उत्तराखंड के कई शहरों में आज मौसम ने फिर करवट बदली। कई जगहों पर मूसलाधार बारिश के साथ ही बर्फबारी ही। जिससे तापमान में काफी गिरावट आ गई है।

राजधानी देहरादून में आज सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जबकि गुरुवार शाम तेज गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश हुई थी। रह-रह कर हो रही बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया है जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं मसूरी में भी रात तेज बारिश हुई है। जिसके बाद से यहां ठंड बढ़ गई है।

राजधानी के अलावा दूसरे शहरों में भी बारिश का सिलसिला जारी है। उत्तरकाशी में ज्यादातर तहसीलों में बारिश हो रही हैं। बारिश की वजह से कई जगहों पर पहाड़ों से मलबा गिरने की खबरें हैं जिसके बाद रोड जाम हो गया है। डामटा के पास पहाड़ी टूटने से यमुनोत्री राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। यमुनोत्रीधाम और आसपास के इलाकों में रात से हो बर्फबारी हो रही है। वहीं निचले इलाकों और यमुनाघाटी में लगातार हो रही बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। बदरीनाथ हाईवे तीन धारा के पास मलबा आने से बंद हो गया है।

हरिद्वार में आज सुबह तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े। ओले पड़ने से तापमान में गिरावट तो आई ही है। किसानों को काफी नुकसान हुआ है। ओले ने फसलों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। कुमाऊं में चंपावत, भीमताल, लोहाघाट, मुकतेश्वर, नैनीताल, पंतनगर, अल्मोड़ा, रुद्रपुर, जसपुर, टनकपुर, रामनगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर सहित अधिकतर इलाकों में बारिश हो रही है। हिमालय में भी बर्फबारी की खबर है।

गुरुवार को गंगोत्री, यमुनोत्री धाम, मुखबा, हर्षिल, धराली, सुक्की, जानकीचट्टी, खरसाली आदि ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हुई। वहीं चकराता की पहाड़ियां भी बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। मौसम विभाग के मुताबिक अभी 2 से तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.