रक्षा बंधन से ठीक पहले उत्तराखंड के ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिंडोलाखाल में हादसे से कोहराम मच गया है।
ऑल वेदर रोड का पुश्ता टूटकर एक दो मंजिला मकान के ऊपर गिरने से तीन भाई-बहनों की दर्दनाक मौत हो गई है। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय कमरे में तीनों भाई-बहन सो रहे थे। मलबे में दबकर तीनों की मौत हो गई। इस दौरान पत्थरों की चपेट में आने से उनके पिता धर्म सिंह घायल हो गए। रक्षा बंधन से ठीक पहले तीन भाई-बहनों की मौत से घर में मातम पसर गया है।
हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। परिवार वालों ने शोर मचाकर आस-पास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। मौके पर पहुंचे गांववालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मलबे से तीनों भाई-बहनों के शवों को निकाला। मृतकों में धर्म सिंह के दो बच्चे और उनके साडू की एक बेटी शामिल है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे हिंडोलाखाल के खेड़ागाड गांव में ये हादसा हुआ। धर्म सिंह शौच के लिए मकान से बाहर निकले ही थे। इसी दौरान हादसा हुआ और उनके दो मंजिला मकान के ऊपर ऑलवेदर रोड का पुश्ता मलबे के साथ आ गिरा। इस दौरान कमरे में सो रहे तीनों भाई-बहनों को बाहर आने तक का मौका नहीं मिल पाया। पलभर में ही धर्म सिंह नेगी का पुत्र अंकित (18) और विनीता (25) के साथ ही उनके साडू देवली निवासी (नरेंद्रनगर) कमल सिंह की लड़की नीलम (18) की मलबे में दबने से मौत हो गई।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.