उत्तराखंड में कोरोना के मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं। हर दिन अच्छी खासी संख्या में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं।
इस बीच अलमोड़ा के जिला सहकारी बैंक मुख्यालय में महिला बैंक अधिकारी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुख्यालय में हड़कंप मच गया है। महिला अधिकारी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बैंक के सभी कर्मचारियों की जांच कराई जा रही है। सहकारी बैंक के अध्यक्ष ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बैंक के सभी कर्मचासरियों के सैम्पल लिए जा रहे है। इसके साथ ही पूरे बैंक भवन को सैनिटाइज किया जा रहा है।
उत्तराखंड में कोरोना के अब तक 5,717 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इसमें 2176 मामले सक्रिय हैं और 3,441 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य में कोरोना की चपेट में अकर अब तक 62 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
उत्तराखंड में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले देहरादून में हैं। यहां पर अब तक 1,319 मामले सामने आ चुके हैं और 36 लोगों की मौत हो चुकी है। हरिद्वार 1042 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, ऊधमसिंह नगर 951 केस के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
अल्मोड़ा, कोरोना प्रभावित जिलों में छठे नंबर पर है। अल्मोड़ा में अब तक कोरोना के 258 मरीज सामने आ चुके हैं। जिले में 53 मामले सक्रिय हैं और 202 लोगों को अब तक अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। अल्मोड़ा में कोरोना से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.