उत्तराखंड: नैनीताल समेत इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, कई जगह सड़कें बंद

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक आफत की बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कई जगह रास्ते बंद हो गए हैं।

कई जिलों में नेशनल हाईवे सहित सड़कें बंद होने से जगह-जगह यात्री फंस गए हैं। नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में ज्योलिकोट से आगे दो गांव स्तिथ डॉन बॉस्को स्कूल के समीप बारिश के दौरान भू-स्खलन से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। संबंधित स्थान पर मोटर मार्ग में पूर्व से ही दरारें आईं थीं। इधर लगातार हो रही वर्षा के चलते आधी से अधिक सड़क मलबे में तब्दील हो गई। जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सूचना के बाद पुलिस व जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

उल्लेखनीय है, कि हल्द्वानी से पहाड़ को जोड़ने वाली सड़कों का इन दिनों खस्ताहाल है। हल्द्वानी-भीमताल मार्ग में रानीबाग पुल, ज्योलिकोट-भवाली मार्ग में वीरभट्टी पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद अब मुख्य मार्ग में भी यातायात प्रभावित हो गया है। फिलहाल मार्ग में पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। हल्के भार वाहनों के लिए सड़क को दुरूस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि पूर्ण रूप से यातायात संचालन में काफी समय लगने की संभावनाएं बनी हुई हैं।

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर लगातार बोल्डर और मलबा गिरने की स्थिति को देखते हुये जिला प्रशासन ने शुक्रवार को तपोवन से मलेथा तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबन्धित कर दी है। लगातार बारिश से राजमार्ग पर करीब एक दर्जन स्थानों पर भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। मलबा और बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी है। राजमार्ग पर शिवपुरी, ब्रह्मपुरी, अटाली गंगा, व्यासी, कौड़ियाला, महादेव चट्टी,तोताघाटी, साकनीधार, तीनधारा, धौलीधार आदि में मलबा और बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी है। गंगोत्री हाईवे पर भिन्नू गांव के पास करीब 35 मीटर पैच वाशआउट होने से आवाजाही ठप हो गई है।

वहीं उत्तराखंड में मौसम विभाग ने नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में शनिवार को कहीं कहीं तीव्र बौछार व भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक 29 को बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, नैनीताल में अनेक स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। बाकी जिलों में कुछ स्थान पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 30 व 31 को भी राज्य के अनेक हिस्सों में बारिश की संभावना है।

एक और दो सितम्बर को भी बारिश की स्थिति में अधिक बदलाव की संभावना कम ही है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 29 तक राज्य के अनेक जिलों में भारी बारिश व तीव्र बौछार का येलो अलर्ट है। बारिश के कारण पहाड़ों के संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन, चट्टान खिसकने, नदियों में अतिप्रवाह, मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की आशंका है। पहाड़ों में सफर को बारिश के समय टालना ही बेहतर होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

3 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

3 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

3 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.