फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के हरिद्वार के पथरी थाना इलाके में जब घर वालों ने प्रेम विवाह की इजाजत नहीं दी तो युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
फेरुपुर गांव में जिस समय युवक कमरे में फांसी लगा रहा था, यवती भी वहां मौजूद थी। युवती ने जहर खाली। युवती को एम्स ऋषिकेश में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। उधर, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
बताया जा रहा है कि युवक शशिकांत का करीब दो सालों से पड़ोस में अपने रिश्तेदारी में रह रही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक और युवती ने प्रेम प्रसंग के बार में अपने परिजनों को भी जानकारी दी थी, लेकिन परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए। इस बात से प्रेमी युगल बेहद दुखी थे।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह जब युवक शशिकांत अपने कमरे से नहीं निकला तो पिता ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद परिजनों ने दरवाजे को तोड़ दिया। अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। युवक का शव पंखे से लटकता हुआ मिला। वहीं, युवती कमरे में ही बेहोशी की हालत में पाई गई। युवती के परिजनों को इस बात की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन युवती को अस्पताल ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.