उत्तराखंड: लॉकडाउन में कुमाऊं के युवाओं ने वो कर दिया..जो सालों से नहीं हुआ था, बता दिया जहां चाह, वहीं राह

लॉकडाउन के दौरान कमाऊं के चंपावत जिले के सौंज गांव में युवाओं ने वो काम कर दिया, जो सालों से अटका पड़ा था।

सौंज गांव के 11 युवाओं ने लॉकडाउन का सही इस्तेमाल करते हुए गांव को सड़क सेवा से जोड़ दिया। गांव के इन युवाओं ने दिन-रात मेहनत करके करीब एक किलोमीटर रोड बना डाली। मुसीबत के वक्त में ये रोड लोगों के लिए बड़ा सहारा बनेगी। इस पर चल कर लोग अस्पताल, बाजार जा सकेंगे। आपको बता दें कि देश की आजादी के करीब 73 साल बाद भी चंपावत जिले के कई गांव में सड़क नहीं है। ग्रामीणों ने कई बार शासन-प्रशासन से सड़क बनाने की मांग की, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

जब देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया तो बाकी लोगों की तरह ये 11 युवा भी घरों में कैद हो गए। इसी दौरान गांव के एक युवा शिक्षक इंदुवर जोशी ने युवाओं को गांव में सड़क बनाने का सुझाव दिया। शिक्षक का ये सुझाव युवाओं को पसंद आया। पहले उन्होंने एक टीम तैयार की। इसके बाद काम शुरू किया और घटोत्कच मंदिर के पास स्थित पैदल रास्ते का चौड़ीकरण कर इसे सड़क में तब्दील कर दिया। खास बात ये है सड़क बनाने के दौरान लड़कों ने सोशल डिस्टेंस का भी पूरा ख्याल रखा। युवाओं ने गांव के विकास के लिए सौंज कैबिनेट नाम से वॉट्सऐप ग्रुप भी बनाया है, इस ग्रुप में वो सभी गांव के विकास पर चर्चा करते हैं। शिक्षक इंदुवर जोशी ने बताया कि युवाओं ने सड़क पर एक अस्थाई पुलिया भी बनाई है। सड़क बनने के बाद दुपहिया वाहन गांव तक पहुंचने लगे हैं। प्रशासन ने भी सौंज गांव के युवाओं की इस कोशिश की तारीफ की है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

5 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.