उत्तराखंड के युवक ने पेश की ईमानदारी की सबसे बड़ी मिसाल, 25 लाख की खोई हुई अंगूठी मिलने के बाद लौटाई

कहते है आधुनिक युग में अब ईमानदारी की बातें सिर्फ किताबी रह गई है, लेकिन उत्तराखंड के राकेश ने ईमानदारी का परिचय देते हुए इस बात को साबित कर दिया कि आधुनिक युग में कहीं न कहीं ईमानदारी जिंदा है।

दरअसल, केदारनाथ के प्रांगण में गौरीकुंड के पास सीतापुर गांव के राकेश सिंह रावत को 25 लाख रुपये मूल्य की हीरे जडि़त एक अंगूठी मिली। लेकिन राकेश ने वो नहीं किया जो आज की तारीख में 70 प्रतिशत से ज्यादा लोग करते हैं यानी अपने पास नहीं रखी बल्कि उसे लौटाने का फैसला किया।

राकेश सिंह ने उस अंगूठी को उसके मालिक तक पहुंचाने की ठान ली और अलवर के राजन शर्मा तक उस अंगूठी को पहुंचा ही दिया। दरअसल, अलवर के रहने वाले राजन शर्मा 14 सितंबर को बाबा केदार के दर्शन करने उत्तराखंड आए थे। लेकिन मंदिर से वापस लौटते समय उनकी उंगली से अंगूठी कहां सरक गई ये उनको भी नहीं पता चला।

जब तक राजन शर्मा को एहसास होता तब तक देक हो चुकी थी। काफी कोशिश के बाद जब अंगूठी नहीं मिली तो राजन शर्मा ने सोनप्रयाग थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई और वापस अलवर लौट गए। लेकिन कुछ समय बाद राकेश सिंह थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उद्क कुंड के पास उन्हें एक अंगूठी पड़ी मिली।

फिर पुलिस ने भी जांच की तो पता चला ये वही अंगूठी है जिसकी शिकायत राजन शर्मा ने की है। फिर थाना अघ्यक्ष होशियार सिंह पंखोली ने तत्काल राजन शर्मा से मोबाइल पर संपर्क साधा। राजन शर्मा वापस थाना सोनप्रयाग पहुंचे। 16 सितम्बर को पुलिस ने अपने पास रखी अंगूठी उन्हें दिखाई।

बता दें, राजन शर्मा ने अंगूठी को पहचान लिया और बताया कि इसकी बाजार में कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। वे राकेश सिंह को इनाम देना चाहते थे। राकेश इसके लिए तैयार नहीं थे। कुछ गणमान्य लोगों के समझाने पर राकेश ने 25 हजार रुपये का इनाम स्वीकार कर लिया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 day ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.