फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन सैकड़ों मरीज सामने आ रहे हैं।
बागेश्वर में भी हर दिन कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। जिले में गुरुवार को कोरोना के 29 नए मामले सामने आए। वहीं, 22 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बागेश्वर के मुख्य चिकित्साधिकारी बीडी जोशी ने बताया कि जिले में गुरुवार को कोरोना जांच के लिए 369 सैंपल भेजे गए।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में कोरोना जांच के लिए 14220 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना के 480 संक्रमित सामने आ चुके हैं। वहीं, जिले में फिलहाल 123 मामले सक्रिय हैं। कोरोना की चपेट में आकर जनपद में दो लोग अब तक जान गंवा चुके हैं।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.